पंडित बनकर पहुंचे दो ठगों ने महिला से सोने की चेन ठगी, पूजा-पाठ के नाम पर दिया घटना को अंजाम

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित नारियल बगीचा, बक्सा घाट में आज दिनांक 23 सितंबर 2025 को लगभग 11:30 बजे दिनदहाड़े ठगी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, किशोर कुमार मिश्रा के घर दो व्यक्ति पंडित के वेश में पहुंचे और घर में पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर महिला को बहलाने लगे। उन्होंने कहा कि घर में कोई दोष है, जिसके समाधान हेतु विशेष पूजा करनी होगी।

पूजा की प्रक्रिया के तहत उन्होंने महिला को एक ताबीज दिया और कहा कि सोने की चेन को लेकर तकिए के नीचे रख दें, जिससे दोष समाप्त होगा। इसके बाद दोनों में से एक व्यक्ति महिला को लेकर किचन की ओर चला गया, जबकि दूसरा व्यक्ति चुपके से उस कमरे में गया जहां चेन रखी गई थी और तकिए के नीचे से सोने की चेन लेकर बाहर निकल गया। फिर दोनों ठग मौके से तेजी से निकलकर वाहन से फरार हो गए।

पीड़ित परिवार ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस तरह की घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी अनजान व्यक्ति से सावधानी बरतें और संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon