उम्मीद ऐ हयात फाउंडेशन द्वारा चिकेन पॉक्स (चेचक) का एक रोजा कैम्प का आयोजन

सहरसा, अजय कुमार: जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिटानाबाद हाट चौक स्थित उर्दू मिडिल स्कूल के सामने उम्मीद ऐ हयात फाउंडेशन द्वारा चिकेन पॉक्स (चेचक) का एक रोजा खुराक पिलाने के कैंप का आयोजन किया गया। उम्मीद ऐ हयात फाउंडेशन के तत्वाधान में दिन रविवार को गाँव के हाट चौक स्थित उर्दू मिडिल स्कूल के सामने एक रोजा चिकेन पॉक्स (चेचक ) कैंप का आयोजन जामा मस्जिद मरकज के इमाम साहब हजरत मौलाना हिफजुर्रहमान के हांथों किया गया।

जिससे गाँव के तमाम बच्चे बूढ़े,महिलाएं, नौजवानों ने खुराख का भरपूर फायदा उठाते हुए नज़र आये। हजरत इमाम साहब ने लोगों से मुखातिब होकर कहे कि स्वास्थ इन्सान के जिंदगी के लिए काफी अहम है इसलिए गरीब अमीर सभी लोगों को सेहत पर ध्यान देने कि जरुरत है। इस तरह का आयोजन मिल्लत के लिए काफी मददगार साबित होते है। उम्मीद ऐ हयात फाउंडेशन द्वारा महीने के हर रविवार को गाँव गाँव और मुहल्ले मुहल्ले में इसी तरह का कैंप का आयोजन किया जाता रहेगा। इसलिए फाउंडेशन आप तमाम लोगों से अपील करती है कि आप अपने बच्चे, बूढ़े, नौजवानों, महिलाओं के अच्छी सेहत के लिए आने वाले सप्ताह के हर एक कैंप में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें ताकि एक भी लोग इससे बच ना सके।

मौके पर फाउंडेशन के तमाम सदस्य डॉक्टर सरवर इस्लाम, मो० फरजान खान, मो० तालिब खान, मो० सबीह अनवर उर्फ लाडे, मो० दिलनवाज खान, फैसल फिरोज, औरंग आलम, मो० सादिक खान एवं गाँव से स्वास्थ के प्रति जागरूक रखने वाले लोगों में से मो० मंसूर आलम, डॉक्टर मसूदुल हसन, मास्टर अशफाक अंजुम, मास्टर ग्यास साहब, युसूफ अंसारी, अब्दुर्रहीम, मास्टर मुदस्सिर, यासिर अराफात, मो० उमर आलम, मो० इरफान खान वगैरह उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon