किशन भारद्वाज के नेतृत्व में छात्र जदयू ने पी.जी. नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाने की रखी मांग, विश्वविद्यालय ने दिया सकारात्मक आश्वासन

पूर्णिया: छात्र जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पूर्णियाँ के जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता किशन भारद्वाज ने आज अध्यक्ष, छात्र कल्याण पदाधिकारी, पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया से मुलाकात कर स्नातकोत्तर सत्र 2025–27 में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर एक लिखित ज्ञापन सौंपा। किशन भारद्वाज ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक (B.A./B.Sc./B.Com) पार्ट–III की मार्कशीट महाविद्यालयों को विलंब से भेजी गई, जिसके कारण कई छात्रों को अब तक अपनी मार्कशीट प्राप्त नहीं हो सकी है।

इस वजह से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति को देखते हुए छात्र जदयू ने छात्रहित में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है, ताकि सभी पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकें और किसी को भी अवसर से वंचित न रहना पड़े। इस संबंध में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सकारात्मक रूप से लेते हुए तिथि विस्तार की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया। किशन भारद्वाज ने कहा कि छात्र जदयू सदैव छात्रों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील रहा है और आगे भी छात्रहित में ऐसे मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।

वहीं, छात्र जदयू पूर्णिया जिला अध्यक्ष अंकित झा ने कहा कि संगठन हमेशा छात्रों की आवाज बनकर काम करता है। उन्होंने कहा कि मार्कशीट वितरण में हुई देरी से कई छात्र परेशान हैं, और उनकी मांग पूरी होना छात्रों के लिए राहत की बात होगी। इस मौके पर कई छात्र जदयू कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे जिसमें सम्राट सिंह, मुकेश कुमार आदि ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तिथि विस्तार की मांग का समर्थन किया और छात्र हित में निर्णय लेने की अपील की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon