Bihar Election 2025: अररिया में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण: जिले के सभी कार्यालयों, विद्यालयों में हुआ सामूहिक गायन

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Bihar Election 2025 राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, आज अररिया जिले के सभी कार्यालयों और विद्यालयों में देशभक्ति से ओत-प्रोत सामूहिक गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभागीय दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समाहरणालय से विद्यालयों तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’
जिले भर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में समाहरणालय अररिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) कार्यालय सहित अन्य सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

कुसियारगाँव में विशेष आयोजन: उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसियारगाँव में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) श्री संजय कुमार की उपस्थिति में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ गायक अमर आनंद एवं प्रिया राज ने भी अपनी प्रस्तुति दी। मौके पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री सान्याल कुमार भी उपस्थित थे। मध्याह्न भोजन कार्यालय में भागीदारी: मध्याह्न भोजन योजना कार्यालय, अररिया में भी सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर रोहित कुमार चौरसिया (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी) सहित सरोज कुमार तिवारी, राजन कुमार, चंदन कुमार दास, और अन्य प्रखंड साधनसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Bihar Election 2025

ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर अपलोड की गई गतिविधियाँ
सामूहिक गायन की तस्वीरें एवं वीडियो को वेबसाइट vandemataram150.in पर अपलोड भी किया गया, ताकि यह राष्ट्रीय स्तर पर इस महत्वपूर्ण अवसर के उत्सव का हिस्सा बन सके। यह सामूहिक गायन कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में अररिया जिला प्रशासन का एक सराहनीय कदम रहा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon