Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Subscribe
Close

Search

देश-विदेश

बलूचिस्तान में महिला फिदायीन का वीडियो जारी, बीएलए का दावा—आत्मघाती हमले से पहले दिया संदेश

By अंग इंडिया न्यूज़
February 2, 2026 2 Min Read
0

एजेंसी: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जारी हिंसा के बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने एक महिला फिदायीन का वीडियो जारी किया है, जिसे संगठन ने आत्मघाती हमले से पहले का अंतिम संदेश बताया है। वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान हावा बलोच के रूप में की गई है। बीएलए के अनुसार, यह वीडियो उसकी मौत से करीब 12 घंटे पहले रिकॉर्ड किया गया था। फुटेज में महिला हथियार के साथ पाकिस्तानी सेना पर गोलीबारी करती नजर आती है और खुद को बलूच आंदोलन का हिस्सा बताते हुए बलूच लोगों से पाकिस्तान के खिलाफ खड़े होने की अपील करती है।

बीएलए का दावा है कि यह घटना उसके “ऑपरेशन हेरोफ – फेज 2” के तहत ग्वादर फ्रंट पर हुई। संगठन के अनुसार, इस अभियान के दौरान पाकिस्तानी सेना, पुलिस और फ्रंटियर कोर के खिलाफ कई हमले किए गए हैं और 40 घंटे से अधिक समय तक विभिन्न जिलों में ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में महिला फिदायीन पाकिस्तानी सेना पर कायरता का आरोप लगाती सुनाई देती है और खुद को “बलूच महिला फ्रीडम फाइटर” बताते हुए संघर्ष जारी रखने की बात कहती है।

वीडियो में महिला अपने संदेश में कहती है कि बलूचों को एकजुट होकर बीएलए के साथ खड़ा होना चाहिए और किसी भी तरह के समझौते से इनकार करती है। वह यह भी आरोप लगाती है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बल आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के खिलाफ बल प्रयोग करते हैं। वीडियो के अंत में जमीन पर महिला और एक अन्य लड़ाके का शव दिखाई देता है, जिसे बीएलए ने हमले के बाद का दृश्य बताया है।

पाकिस्तान में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इस वीडियो और बीएलए के दावों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववादी हिंसा जारी है और हाल के महीनों में बीएलए द्वारा किए गए हमलों में तेजी देखी गई है, जिनमें महिला आत्मघाती हमलावरों के इस्तेमाल के दावे भी सामने आए हैं।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

नागरिकता मिली तो छत क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से तीखा सवाल, 4 हफ्ते में जवाब तलब

Next

दिल्ली पहुंचते ही केंद्र और दिल्ली पुलिस पर बरसीं ममता बनर्जी, बोलीं—‘हम रेड कारपेट बिछाते हैं, यहां ब्लैक कारपेट से स्वागत’

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}