Bihar Election 2025: पूर्णिया में विजय खेमका ने भरा नामांकन, आशीर्वाद यात्रा बनी शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक

पूर्णिया: Bihar Election 2025 पूर्णिया विधानसभा सीट (62) से भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी विजय खेमका ने आज ज़ोरदार जनसमर्थन के बीच नामांकन दाखिल किया, जिसके पहले पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ भव्य आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की गई। गुलाबबाग से प्रारंभ होकर सोनौली चौक, कटिहार मोड़, लाइन बाजार होते हुए यह यात्रा जिला स्कूल मैदान में विशाल जनसभा में तब्दील हो गई, जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, त्रिपुरा विधायक सुशांत देव, जदयू नेता अविनाश कुशवाहा सहित एनडीए के कई प्रमुख चेहरे शामिल रहे।

सभा में बोलते हुए सरोज पांडे ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए खेमका को तीसरी बार भारी जीत दिलाने की अपील की। विजय खेमका ने इसे जनता का नामांकन बताते हुए अपने कार्यकाल में पूर्णिया में स्थापित शांति, सुरक्षा और विकास के माहौल को जनता की उपलब्धि बताया और दावा किया कि यह चुनाव सुशासन बनाम वादाखिलाफी का है।

Bihar Election 2025

सभा में युवाओं और महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जबकि साधु-संतों और धार्मिक नेताओं ने विजय खेमका को आशीर्वाद दिया। उत्साही कार्यकर्ताओं ने ‘अबकी बार कमल खिलाने’ के नारों के साथ खेमका का पुष्पमालाओं से स्वागत किया, वहीं मंच का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद संजय सिंह ने किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon