विजय खेमका ने किया छठ घाटों का भ्रमण, श्रद्धालुओं से मिले और पूर्णिया की समृद्धि की कामना की

Chhath 2025 : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी श्री विजय खेमका ने आज पूर्णिया शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों छठ घाटों का भ्रमण किया। उन्होंने गुलाबबाग जीरो माइल नहर, बागेश्वरी, नीलगंज कोठी 87 आरडी नहर, बेलौरी छठ पोखर, पक्की तालाब, सिटी सौरा तट सहित विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर खेमका ने कहा कि छठ हमारी संस्कृति, पवित्रता, अनुशासन और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने छठी मैया से पूर्णिया की जनता के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा यह भी प्रार्थना की कि “पूर्णिया में कमल खिले और बिहार में एनडीए की सरकार बने ताकि विकास की गति और तेज़ हो। विजय खेमका ने शहर और ग्रामीण इलाकों के कई परिवारों से मुलाकात कर छठी मैया का प्रसाद ग्रहण किया और जनसेवा के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व बिहार की अस्मिता और एकता का प्रतीक है, जो संयम और सेवा की भावना को मजबूत करता है। भ्रमण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon