Bihar Election 2025: पूर्णिया में विजय खेमका का भव्य रोड शो, जनता से एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील

पूर्णिया: Bihar Election 2025 62-पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र से एनडीए (भाजपा) प्रत्याशी विजय कुमार खेमका ने रविवार को शहर में भव्य रोड शो का आयोजन किया। रोड शो की शुरुआत गुलाबबाग जीरो माइल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुई। यह रोड शो गुलाबबाग जीरो माइल से होते हुए सनौली चौक, कटिहार मोड़, फातमा अस्पताल, रामबाग चौक, बिहार टॉकीज रोड, लाइन बाजार रोड, फोर्ड कंपनी चौक, गिरजा चौक, थाना चौक और मधुबनी मझली चौक तक निकाला गया।

इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े और “विजय खेमका जिंदाबाद”, “डबल इंजन सरकार फिर से” जैसे नारे गूंजते रहे। रथ पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोदानंद सिंह, दिलीप दीपक, सुनील सिन्हा, मिग्रेंद्र देव, जदयू प्रदेश महासचिव विजय पंडित, महानगर अध्यक्ष अविनाश सिंह, रालोसपा जिला अध्यक्ष नीरज मेहता, भाजपा नेत्री रीना दुबे और पंकज कुमारी सहित कई एनडीए नेता सवार थे।

विजय खेमका ने जगह-जगह जनता का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और कहा कि — “पूर्णिया और बिहार के विकास की गति को जारी रखने के लिए एनडीए और भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं, ताकि बिहार में पुनः डबल इंजन की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बने।” उन्होंने इस रोड शो की सफलता के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं और पूर्णिया की जनता का आभार जताया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता चंदन पासवान, विजय मांझी, मनोज सिंह (सिनियर), मंटू राय, रवि गुप्ता, पवन सहनी, जयकिशन साह, गोपाल सिन्हा, राजेश चौरसिया, श्रवण मंडल, आशा अनुरागनी, संगीता वर्मण, तारा साह, पप्पू पासवान, मुन्ना ठाकुर, पप्पू कामती, आरती जायसवाल, संजय मिश्रा, रूपेश शर्मा, सीमा झा सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon