Bihar Election 2025 : पूर्णिया विधानसभा (62) के एनडीए (भाजपा) प्रत्याशी विजय खेमका ने आज अपने क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने गौरा, मझुआ, इसरैल, महेन्द्रपुर, पलासी, भोगा करियात, भटगामा, छतिया, राजभरटोला, परमानंदपुर, जनता चौक, महानंदा हाता, जयप्रकाश नगर, सुखनगर, पूर्णिया कोर्ट, कोशी कॉलोनी, कोरठबाड़ी और मैथिल टोला सहित कई स्थानों पर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने माता-बहनों, युवा वर्ग और बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए पूर्णिया में पुनः कमल खिलाने की अपील की।
विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार और पूर्णिया शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि महेन्द्रपुर और भटगामा में उप-स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की गई है, जहाँ लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। भविष्य में हर पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में पूर्णिया को शिक्षा का हब बनाया गया है—यहाँ इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि कॉलेज और पूर्णिया यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान संचालित हैं। वहीं आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल और तारामंडल जैसी परियोजनाएँ पूर्णिया की पहचान को नई ऊँचाई देंगी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान विजय खेमका के साथ बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिनमें मनोज गोस्वामी, दिलीप चौहान, दशरथ चौहान, राजेश कुमार शाह, ज्योतिष ठाकुर, विमल पोद्दार, पिंटू मंडल, मदन मंडल, गोपाल सिन्हा, जय किशन साह, रुपेश सिन्हा, विक्की गोस्वामी, आशीष गोस्वामी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे। खेमका ने जनता से अपील की कि वे 11 नवंबर को एनडीए को भारी मतों से विजयी बनाकर पूर्णिया के भयमुक्त और विकसित भविष्य का निर्माण करें।




