पूर्णिया : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका ने आज मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न टोलों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंवाद की शुरुआत दुर्गा मंदिर से हुई और यह अभियान राजेंद्र नगर शिवाला चौक, पासवान टोला, धोबिया टोला, मिस्त्री टोला, महर्षि मेंही नगर, महलदार टोला, मेहता टोला, बिंद टोला सहित कई इलाकों में जारी रहा।
इस दौरान श्री खेमका ने आम जनता से सीधे संवाद करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “पूर्णिया की जनता ने सदैव भाजपा पर भरोसा जताया है। विकास, सुशासन और जनता की सेवा ही हमारी प्राथमिकता रही है। इस बार भी जनता के आशीर्वाद से पूर्णिया में फिर कमल खिलेगा और बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने विजय खेमका को पुनः विजयी बनाने का भरोसा जताया और भाजपा सरकार के विकास कार्यों की सराहना की।
अभियान में अजीत कुमार सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, सम्राट पंकज सिंह, मुकेश सिंह, मोहन मिश्रा, भोला साह, रूपेश सिंह, अवधेश सिंह, राजीव सिंह, सुदर्शन मिश्रा, चंदन सिंह, किशोर केसरी, विनोद सिंह, उदय राय, राजेश केसरी, मनीष सिंह, कमलेश्वरी मेहता, योगेंद्र मेहता, शाहिद सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।



