पूर्णिया, विमल किशोर: Purnia News अमौर नगर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने SH-99 सड़क निर्माण में अपनी निजी रैयती जमीन पर जबरन काम करने का आरोप लगाते हुए पूर्णिया DM को आवेदन सौंपा और तुरंत निर्माण रोककर मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी खेसरा (2214) छोड़कर उनके खतियानी जमीन (खाता 445, 447, 465, 279, 366, 541, 135, 55, 134, 487 आदि) पर RCD ठेकेदार JCB चलाकर सड़क बना रहा है, विरोध करने पर जान से मारने और उठा ले जाने की धमकी देता है, कहता है – “किसी से शिकायत कर लो, कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।”
सरफराज आलम, शमीम, मो. अनवारुल हक, मोहम्मद जमशेद, अबसार, मुजम्मिल, साजिद, जाहिद, जुनैद, कादीर, नजाम, कलाम, शब्बीर, अबू जफर, महबूब, महफूज, शकील, फैयाज, सज्जाद, शमशाद सहित कई ग्रामीणों ने DM से गुहार लगाई कि कानून के खिलाफ अधिग्रहण बिना मुआवजा दिए काम रोका जाए। डाक बंगला से शकूर के घर, किरासन डिपो और राजघाट पुल तक यह विवाद चल रहा है। ग्रामीणों में गुस्सा है कि सरकारी जमीन छोड़कर उनकी जमीन क्यों लूट रही है। DM से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जगी है।



