PURNIA NEWS : पूर्णिया के जबलपुर कस्बा में सावन माह के पावन अवसर पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में एक दिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया, जिसका संचालन बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार ने उत्साहपूर्ण अंदाज में किया। कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद मुख्य अतिथि रहे, जबकि वरिष्ठ अतिथियों में माँ पंचा देवी के डायरेक्टर डॉ. ए. के. गुप्ता, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एच. एन. रॉय, पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी, कस्बा महापौर छाया कुमारी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, भाजपा नेत्री पंकजा कुमारी, कस्बा नगर अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार उर्फ बमबम कुमार और तिवारी बाबा शामिल हुए। इस अवसर पर सीमांचल प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक, प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, कस्बा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कार्यालय प्रभारी विशाल कुमार, प्रदेश मंत्री चंदन भगत, कस्बा प्रखंड उपाध्यक्ष रजकिशोर कुमार दास, जलालगढ़ प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, बबलू कुमार दास, तनु कुमार सिंह, किट्टू कुमार, राज कुमार, महिला मोर्चा नगर मंत्री काजोल गुप्ता, सोनी देवी, पिंकी देवी, अनीता देवी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ, भगवा गमछा और स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का सम्मान किया गया, वहीं आशीष गोस्वामी और तारकेश्वर प्रसाद ने मंच संचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रकाश कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया। मंच से “जय श्रीराम”, “हर हर महादेव” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे गूंजे, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। समापन पर आशीष गोस्वामी ने समाज सेवा के दायरे को और विस्तार देने की घोषणा करते हुए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
PURNIA NEWS : सावन में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ का भव्य सेवा शिविर, गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


