Bihar Election 2025 — बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड के गौरा पंचायत, मझुया ग्राम अंतर्गत मुस्कान CLF के तहत मेही ग्राम संगठन द्वारा शपथ एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डीपीएम जीविका के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ग्रामीणों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। सभी उपस्थित मतदाताओं ने 11 नवंबर 2025 को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय प्रबंधक, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, जीविका के क्षेत्रीय कर्मी एवं कैडर मौजूद रहे।



