Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र शनिवार को बायसी-57 विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार, बायसी प्रखंड के बूथ संख्या 252 की सेविका ने प्रभात फेरी, रैली और दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान सेविका ने सभी योग्य मतदाताओं से 11 नवंबर 2025 को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुँचकर शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।



