Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार के नेतृत्व में शनिवार की सुबह पोलिटेक्निक कॉलेज, पूर्णिया से मतदाता जागरूकता वॉकाथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला SVEEP कोषांग के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी के प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा — “प्रत्येक वोट का अपना मूल्य है। 11 नवंबर का दिन हमें याद रखना है — उस दिन सभी काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। जिस उत्साह से हम दीपावली और छठ मनाते हैं, उसी जोश के साथ मतदान करें।”
इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर वॉकाथन को रवाना किया। वॉकाथन पोलिटेक्निक कॉलेज से प्रारंभ होकर आर.एन. साह चौक, गिरजा चौक, और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्णिया में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे चुनाव को लोकतंत्र के पर्व के रूप में मनाएं और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। वॉकाथन में अपर समाहर्ता सिलिंग श्री रामेश्वर राम, अपर पुलिस अधीक्षक, डीआरडीए निदेशक, श्रम अधीक्षक, डीपीएम स्वास्थ्य, जीविका प्रतिनिधि, तथा अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, जीविका दीदी, स्काउट एंड गाइड के बच्चे, और पोलिटेक्निक कॉलेज के छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए —
“वोट है हमारा अनमोल, हम न लेंगे मोल”,
“एक कदम बढ़ाएंगे, वोट देकर आएंगे”।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में समापन समारोह के दौरान नोडल पदाधिकारी SVEEP कोषांग ने मतदान के महत्व और लोकतंत्र की मजबूती में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “11 नवंबर को पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।




