पूर्णिया: रविवार के सुबह करण चौधरी को अधिवक्ता पवन कुमार पोद्दार से सूचना मिली कि डाक्टर सुयस कुमार के नर्सिंग होम में प्रसव के लिए आई एक नि:सहाय महिला को आपरेशन में रक्त की आवश्यकता है। श्री पोद्दार से सूचना मिलते ही करण चौधरी ने बेगैर देर किए अपने मित्र रिज्जू के साथ रेडक्रास भवन लाइन बाजार जाकर अपना रक्तदान कर उक्त महिला रोगी के परिजन पंकज ठाकुर को रक्त सुपुर्द कर उक्त महिला रोगी को मदद पहुंचाई।
इससे पहले भी अनेक बार करण चौधरी जो बजरंगदल के नगर गौरक्षा प्रमुख का दायित्व भी निर्वहन करते हैं और वार्ड 41 पार्षद प्रतिनिधि भी हैं ने अपने सामाजिक दायित्व को बखूबी निभाकर मिशाल कायम किया हैं।रोगी के परिजन पंकज ठाकुर ने करण चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे नौजवान समाजसेवी को नमन करता हूं और धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरी समस्या को पवन कुमार पोद्दार से सुनकर तुरंत अपना रक्त उपलब्ध कराया।



