जो भी जनता भगवान के लिए मांगा, मुख्यमत्री नीतीश कुमार दिल खोलकर दिये, मना नहीं किये: शंकर सिंह

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: जो भी जनता भगवान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांगा, उन्होंने कभी ना नहीं की तथा दिल खोलकर देेते रहे। उक्त बातें विधायक शंकर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जनता भगवान के लिए जो भी मांगा, उन्होंने मना नहीं किया तथा देते चले गए, इसके लिए वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी बिहार सरकार के मंत्रियों एवं सहयोगियों के लिए दिल से उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं।

उन्होंने कहा कि जनता भगवान की स्वास्थ्य रक्षा के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से विधानसभा क्षेत्र में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की लिखित मांग की थी, उन्होंने उनकी मांग मान ली तथा उनके विधानसभा क्षेत्र में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गदीघाट, धोबगिद्धा, बांकी, अंझरी, धोबगिद्धा, बडी शिशवा, लक्ष्मीपुर गिरधर, नाथपुर, लहरौनी, करमनचक, भमैठ, कुशहा मिलिक, सोनदीप, सोनडीहा, बसमनपुर एवं डुमरा गांवों में निमाण के लिए ठीकेदारों को तैनात कर दिया गया है, वे बहुत जल्द इनके निर्माण में लग जाएंगे।

उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे अपना दायित्व निर्वहण करें तथा जनता भगवान की सेवा करें। उन्होंने खासकर चिकित्सकों से अपील की कि वे नियमित रहकर जनता भगवान की सेवा करें, प्रायः देखा जा रहा है कि कई चिकित्सकों की नियुक्ति अस्पतालों में रहती है, परंतु एक-दो छोडकर सभी गायब रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका उदेश्य विधायक बनना नहीं, बल्कि जनता भगवान का चतुर्दिक विकास होता रहे तथा जनता भगवान का आशीर्वाद मिलता रहे, बस यही कामना रहती है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon