PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर सड़क ढलाई करने के 12 घंटे के अंदर जगह-जगह से सड़क फटा। ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर सड़क की गुणवत्ता की जांच की मांग करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अमौर प्रखंड क्षेत्र के बंगरा मेहंदीपुर पंचायत के बनकोरा वार्ड नंबर 10 में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है। दिनांक 25दिसम्बर2025 को विन्देश्वर के घर के सामने से मिथिलेश का घर तक लगभग 100 मीटर सड़क का ढलाई ठिकेदार के द्रारा कराया जा रहा है। जिसमें 12 घंटे बाद ही सहक जगह-जगह से फट गया है। जो साफ दर्शाता है कि संवेदक द्वारा घटीया मसाला बना के रोड बना रहा है।
और सड़क ढप्लाई के दौरान कहीं तीन इंच कही 4 इंच ढलाई कर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें संवेदक द्वारा घटीया निर्माण कार्य हो रहा है। ग्रामीण ने डीएम से सड़क की गुपवत्ता की जाँच की मांग। मांग करने वालों में चन्द्रानन्द विश्वास,भुवनेश्वर विश्वास, शंकर कुमार विश्वास ,श्यामलाल वि,लखन लालविश्वास ,मिथलेश कुमार, सुशील कुमार विश्वास, विनोद कुमार विश्वास एवं विकेश कुमार विश्वास आदि सहित अन्य ग्रामीण शामिल है।



