World Health Day : जीएमसीएच, पूर्णिया में मातृ और नवजात शिशु स्वास्थ्य के लिए विशेष उपाय

World Health Day : पूर्णिया जिले में स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ने मातृ और नवजात शिशु के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित प्रसव और नवजात शिशु देखभाल के लिए व्यापक सुविधाएं प्रदान की हैं। 07 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, जीएमसीएच ने गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, सुरक्षित प्रसव, और नवजात शिशुओं के इलाज के लिए विशेष उपचार व्यवस्था की जानकारी दी।

अस्पताल में एसएनसीयू (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) की सुविधा उपलब्ध है, जहां कमजोर नवजात शिशुओं का इलाज और देखभाल की जाती है। इसके साथ ही, कंगारू मदर केयर द्वारा माँ और बच्चे की बेहतर बॉन्डिंग और शारीरिक विकास सुनिश्चित किया जाता है। जीएमसीएच में बच्चों की चिकित्सिकीय जांच और उपचार के लिए सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। जीएमसीएच, पूर्णिया द्वारा संचालित ये सेवाएँ मातृ और नवजात शिशु के स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon