सहरसा, अजय कुमार: 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा के द्वारा दिनांक 18 फरवरी से 27 फरवरी तक ओटीए बरौनी में युवा आपदा शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में एनसीसी कैडेट्स को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित राहत और बचाव कार्य के लिए देशभर में ‘युवा आपदा मित्र शिविर आयोजित किए हैं। इन शिविरों में कैडेटों को प्राथमिक चिकित्सा, बचाव तकनीक, और राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
ताकि प्राकृतिक आपदा या मानवीय आपदा के समय त्वरित रूप से राहत व वचाव.कार्य आसानी से संभव हो सके। इस कैंप में भाग लेने के लिए मेजर डॉ गौतम कुमार के नेतृत्व में विभिन्न कॉलेज के कैडेट्स आज सहरसा से रवाना हुआ।
उन्होने बताया कि एनसीसी कैडेट्स को युद्ध काल में सैनिकों की सहायता के साथ कदम से कदम मिलाकर हर संभव सहयोग व सहायतार्थ समय समय पर प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जाता है। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स को अस्त्र शस्त्र एवं गोलाबारी संबंधी प्रशिक्षण देकर उन्हे राष्ट्रहित मे दक्ष किया जाता है।



