पूर्णिया: कसबा थाना पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की और 99.41 ग्राम स्मैक, नकद 91,000 रुपये, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बैट्री, ब्लेड, साबुदानी, सिल्वर पेपर, पत्थर का टूटा हुआ चकला और प्लास्टिक बरामद किया।

इस मामले में एक अभियुक्त, मो0 सरफूल (25 वर्ष), पिता मो0 हासिम, निवासी धनखनिया, वार्ड नंबर-14, थाना कसबा, को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई को स्मैक और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत एक और सफल कदम बताया है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"