पूर्णिया के अभिज्ञान आनंद ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया जिले के होनहार बच्चे अभिज्ञान आनंद ने गणित के क्षेत्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में जिले का नाम रोशन किया है। अभिज्ञान ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराते हुए 125 के पहले 100 गुणकों को सबसे कम समय में सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 125 से लेकर 12,500 तक के 100 गुणक मात्र 1 मिनट 14 सेकंड 59 मिलीसेकंड में सुनाकर यह उपलब्धि हासिल की।

रिकॉर्ड के समय अभिज्ञान की उम्र 9 वर्ष 6 माह 6 दिन थी, जबकि इस रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि 1 दिसंबर 2025 को की गई। 25 मई 2014 को जन्मे अभिज्ञान पूर्णिया के काली फ्लावर मिल के पास रहते हैं और वर्तमान में उर्स लाइन कॉन्वेंट स्कूल, पूर्णिया में कक्षा पांच के छात्र हैं। उनके पिता आशीष कुमार सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। अभिज्ञान की इस असाधारण उपलब्धि से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *