Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
अररिया

भारत-नेपाल सीमा पर 200 किलो गांजा जब्त; SSB ने तस्कर को दबोचा

By अंग इंडिया न्यूज़
December 27, 2025 2 Min Read
0

अररिया, प्रिंस कुमार : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 58वीं बटालियन की पथरदेवा सीमा चौकी (BOP) की टीम ने शनिवार को तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो गांजे की इस बड़ी खेप को नेपाल से तस्करी कर भारतीय सीमा में लाया था।

सीमा स्तंभ 186/1 के पास छापेमारी
एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 186/1 के समीप, भारतीय क्षेत्र में लगभग 850 मीटर अंदर जिमराही गांव के पास सघन तलाशी अभियान चलाया। वही, तस्करों ने गांजे को पकड़े जाने से बचाने के लिए गांव के नजदीक बांस की झाड़ियों में पुआल के नीचे दबाकर रखा था। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के पैकेटों में बंद 7 बोरियां मिलीं, जिनमें कुल 200 किलो गांजा भरा हुआ था।

तस्कर गिरफ्तार, कबूला जुर्म
छापेमारी के दौरान एसएसबी ने मौके से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान धर्मेन्द्र कुमार दास (24 वर्ष), पिता: स्वर्गीय देवनारायण दास, निवासी- जिमराही के रूप में हुई है। वही, प्रारंभिक पूछताछ में धर्मेंद्र ने स्वीकार किया कि वह इस गांजे को नेपाल से तस्करी कर लाया था और इसे आगे सप्लाई करने के लिए सुरक्षित स्थान पर छिपाकर रखा था।

बथनाहा थाना को सौंपा गया आरोपी
एसएसबी ने जब्त गांजे की खेप और गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद बथनाहा थाना के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अब इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है।

सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
नेपाल से होने वाली तस्करी को देखते हुए सीमा पर एसएसबी की गश्त तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि नए साल और अन्य आयोजनों को देखते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी की संभावना बढ़ जाती है, जिसे रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

एसडीएम और एसडीपीओ की टीम पर पथराव का मामला; अन्य उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी जारी

Next

भारत-नेपाल सीमा पर SSB का सराहनीय प्रयास, सीमावर्ती गांव में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme