पूर्णिया: पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र में 18 फरवरी 2026 को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से लगभग 3 टन प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. हलीम (33 वर्ष), पिता आलम शेख, निवासी सूरजापुर चसपारा वार्ड संख्या 53, थाना कालियाचक, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।

पुलिस ने मछली से लदे ट्रक को जब्त कर लिया है तथा मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित प्रजाति की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान जारी रहेगा।



