अररिया, प्रिंस कुमार: भारत-नेपाल सीमा पर शांति, सुरक्षा और बेहतर समन्वय को लेकर नेपाल के बिराटनगर में ‘भारत-नेपाल बॉर्डर जिला समन्वय समिति’ की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीमा प्रबंधन, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और आपसी आवाजाही को सुचारु बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

भारतीय पक्ष का नेतृत्व अररिया के जिलाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने किया, जबकि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। नेपाली पक्ष की ओर से संबंधित जिले के प्रशासनिक व सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लेते हुए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

बैठक में सीमा पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी, तस्करी और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक के लिए खुफिया सूचना साझा करने तथा आपात स्थिति में दोनों देशों के स्थानीय प्रशासन के बीच त्वरित संवाद व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती जिलों के बीच बेहतर तालमेल से न केवल सुरक्षा सुदृढ़ होगी, बल्कि दोनों देशों के नागरिकों के बीच विश्वास और सहयोग भी बढ़ेगा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"