पूर्णिया: पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना पुलिस ने 18 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डवेयर दुकान से चोरी किए गए सामान के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान सीट कवर, क्लच एक्सलेटर वायर, इंडिकेटर, साइड स्टैंड, गियर शाफ्ट, गियर लीवर, क्लच प्लेट, टंकी लॉक, कूलेंट, रस्सी, मोटर और ताला सहित अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रोहित कुमार (19 वर्ष), निवासी रुपौली थाना रुपौली; अंकित कुमार (20 वर्ष) और शिवशंकर कुमार (24 वर्ष), दोनों निवासी नवटोलिया थाना मोहनपुर, जिला पूर्णिया; तथा ज्ञानचंद्र कुमार (38 वर्ष), निवासी अरजपुर थाना चौसा, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।