पूर्णिया में 65 वर्षीय बुजुर्ग लापता: पॉलिटेक्निक चौक से सुबह 6 बजे गायब, परिवार ने की अपील

पूर्णिया: शहर के पॉलिटेक्निक चौक स्थित पतंजलि किराना दुकान चलाने वाले विकास नगर, मरंगा निवासी जितेंद्र कुमार सिंह (65 वर्ष) आज सुबह करीब 6 बजे से लापता हैं। वे नीली जैकेट, ग्रे पजामा और सफेद-नीले जूते पहने हुए थे। बुजुर्ग अस्वस्थ भी हैं, जिससे परिवार में चिंता गहरी हो गई है। परिजनों ने पूर्णिया वासियों से अपील की है कि अगर कोई उन्हें कहीं देखे तो तुरंत 9304404618 या 8210176368 पर सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर लाया जा सके। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *