PURNIA NEWS /अभय कुमार सिंह ;  पूरे प्रखंड में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना बडे ही धूमधाम से मनाया जा रहा है । इसको लेकर बडी संख्या में लोग मां सरस्वती का दर्शन करने पूजा-पंडालों में आ-जा रहे हैं । हर जगह खुशियों का माहौल है । खासकर छात्र-छात्राओं के तो खुशियों का ठिकाना नहीं है । वे अपने आराध्य देवी मां सरस्वती की पूजा के लिए पिछले दो दिनों से दिन-रात कर कर दी थी । सुबह से वे मां की पूजा में लगे रहे तथा दोपहर बारह बजे से वे प्रसाद वितरण में लगे रहे । हर आनेवाले अतिथि को वे बुनिया, सेव, बेर, मिश्रीकंद सहित अनेक सामग्री लेकर उनके आतिथ्य में पहूंच रहे थे । सरकारी गैर सरकारी षिक्षण संस्थानों सहित गांवों में पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है । इसी के तहत हरनाहा सहित पूरे प्रखंड के गांवों में धूमधाम से मनाया गया ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *