SAHARSA NEWS : जल संसाधन मंत्री की अध्यक्षता में खरीफ सिंचाई 2025 तैयारी की समीक्षा बैठक

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में खरीफ सिंचाई 2025 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सहरसा परिक्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा की गई।जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में खरीफ सिंचाई 2025 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सहरसा परिक्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि शीर्ष 2700 मद के अंतर्गत नहर संपोषण हेतु 10 योजनाएं स्वीकृत हैं, जिन सभी पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह कार्य 10 प्रमंडलों में संचालित हो रहा है, जिसकी कुल लागत ₹5.8353 करोड़ है। इन सभी कार्यों को खरीफ पूर्व पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही पिछले वर्ष के 19 स्थानों पर हुए कटानों एवं आंशिक कटान की मरम्मत भी पूरी कर ली गई है।मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने निर्देश दिया कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, सतत निगरानी की जाए और पदाधिकारी नियमित निरीक्षण करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कारवाई की जाए।प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल ने निर्देशित किया कि कार्य की प्रत्येक अवस्था में जियोटैगिंग फोटोग्राफ द्वारा दस्तावेजी करण किया जाए।बैठक में अपर सचिव श्री नवीन, अपर सचिव श्री पवन कुमार सिन्हा, अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) श्री शरद कुमार, अभियंता प्रमुख (सिंचाई सृजन) श्री अवधेश कुमार, मुख्य अभियंता (योजना एवं मॉनिटरिंग) श्री ब्रजेश मोहन, विभागीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *