PURNIA NEWS / बसंत पंचमी के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर मां शारदे की पूजा अर्चना की गई, लेकिन श्री शक्ति क्लब के सदस्यों ने इस बार एक अनोखा भोग अर्पित किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। हांसदा रोड स्थित श्री शक्ति पूजा समिति ने 21 किलो का लड्डू मां को भोग के तौर पर चढ़ाया, जो विशेष रूप से काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता और खीरे के बीज से तैयार किया गया था। इस लड्डू को चांदी की परत से सजाया गया था और इसकी कीमत करीब 4200 रुपये थी। श्री शक्ति पूजा समिति के अध्यक्ष रवि ने बताया कि पिछले 4 सालों से वे मां शारदे की पूजा कर रहे हैं और हर साल कुछ विशेष भोग अर्पित करते हैं। इस परंपरा को जारी रखते हुए, वे विसर्जन के दिन मां की प्रतिमा को हांसदा रोड से लेकर सोनैली चौक से होते हुए पूर्णियां सिटी तक ले जाते हैं।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *