PURNEA NEWS ,विमल किशोरे : अमौर-प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि से लगातार हवाओं के झोंके व तेज बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया .खेतों में तैयार धान की फसलें गिर गई हैं. मक्का की तैयार फसल बर्बाद हो रही है. इनके खराब होने की आशंका से किसान बेबस हो गए हैं. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के बाद शुक्रवार को अचानक शुरू हुई बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है.बारिश के साथ हवाओं के झोंके मुसीबत की वजह बने हैं.किसानों का कहना है कि यह बारिश और तेज हवा की झोंके से खेत में लगे धान की फसल जमीन पर गिर गया है. मक्का का तैयार फसल बर्बाद हो रहा है. वही आंधी-तूफान और बारिश से फसल बर्बाद हो गई. प्रखंड क्षेत्र के किसान प्रकाश मंडल,कामदेव मंडल, घोताई मंडल, बिधन चंद्र यादव,आनंदी विश्वास,बिजेंद्र विश्वास, सतीश विश्वास,रूपलाल ,रत्नेश,सुरेंद्र कृष्णा, मुस्लिम इस्लाम इश्तियाक कुर्बान शोएब इमरान मंजूर मुस्ताक अजहर इलियास अबू समा, मुख्तार सहित आदि गांवों के किसानों का कहना है कि उनकी फसल बरबाद हो गई है. प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने जिला प्रशासन से फसल क्षति का मुआवजा की मांग की है.
बेटी के सेक्स रैकेट में फंसने की झूठी खबर से शिक्षिका की मौत, साइबर ठग ने दी थी सूचना

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -

