Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
पूर्णिया

PURNEA NEWS : पूर्णिया में बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा: DM ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, नावों से लेकर शरणस्थलों तक की होगी जांच

By अंग इंडिया न्यूज़
May 17, 2025 2 Min Read
0

PURNEA NEWS : पूर्णिया जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार (भा०प्र०से०) ने आज आगामी बाढ़ के मद्देनजर जिला भू अर्जन पदाधिकारी के साथ मिलकर बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान, संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और संकटग्रस्त व्यक्ति समूहों की सूची को तुरंत अद्यतन करने का निर्देश दिया गया।

तटबंधों की जांच और ड्रोन फुटेज:

समीक्षा के दौरान प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन ने बताया कि सदर अनुमंडल को छोड़कर अन्य सभी अनुमंडलों से तटबंधों की संयुक्त जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जिला पदाधिकारी ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को भी जल्द से जल्द तटबंधों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, नदियों के तटबंधों और उनके किनारे स्थित घरों की ड्रोन फुटेज प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि जमीनी हकीकत का पता चल सके।

मॉनिटरिंग और राहत सामग्री:

आपदा प्रबंधन प्रभारी ने बताया कि सभी 14 प्रखंडों में वर्षा मापक यंत्र स्थापित और कार्यरत हैं, जिनकी क्रॉस-जांच के आदेश दिए गए। नदियों के बढ़ते जलस्तर की निगरानी के लिए सभी क्षेत्रीय कर्मियों, प्रशिक्षित गोताखोरों और स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी गई है ताकि वे जलस्तर सहित क्षेत्र से संबंधित सूचनाएं तुरंत उपलब्ध करा सकें। आगामी बाढ़ के मद्देनजर सभी अंचलाधिकारियों को मरम्मत योग्य नावों की मरम्मत सुनिश्चित करने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि नाविकों के सभी बकाया भुगतान कर दिए गए हों और इसका प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाए। नावों का भौतिक सत्यापन और निबंधन मोटरयान निरीक्षक से कराने के निर्देश भी दिए गए।

शरणस्थल और स्वास्थ्य सुविधाएं:

जिले में कुल 10 शरणस्थल चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें कार्यरत करने का निर्देश दिया गया। इन सभी शरणस्थलों पर आवश्यकतानुसार सामुदायिक रसोई के संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है। कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी पूर्णिया और धमदाहा को चिन्हित शरणस्थलों पर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी खराब चापाकलों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर, सभी अस्पताल/चिकित्सा केंद्रों में सर्प काटने की दवा, क्लोरीन टैबलेट, ओआरएस घोल के पैकेट, हैलोजन टैबलेट, एंटी रेबीज की सुइयां, एंटीबायोटिक, ब्लीचिंग पाउडर आदि का पर्याप्त भंडार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। पशुचारे का दर निर्धारण हो चुका है।

सड़कें और आपातकालीन केंद्र:

पिछली बाढ़ में टूटी सड़कों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन बाढ़ के दौरान परिवहन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी से खराब पथों से संबंधित रिपोर्ट प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। मछुआरों के संघ से समन्वय स्थापित कर बाढ़ की स्थिति में महाजाल की उपलब्धता हेतु एकरारनामा करने को भी कहा गया।

आपदा समपूर्ति पोर्टल को अपडेट करने और प्रखंड एवं पंचायत अनुश्रवण समिति का गठन करने का भी निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पूरी तत्परता से सभी पूर्व तैयारी समय पर पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि आगामी बाढ़ से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

everything from boats to shelters will be inspectedPURNEA NEWSPURNEA NEWS: Review of pre-flood preparations in Purnia: DM gave important instructions
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
PURNEA NEWS
Previous

PURNEA NEWS: पूर्णिया ज्वेलरी लूटकांड में एक और गिरफ्तारी, अब तक कुल 23 आरोपी दबोचे गए

PURNEA NEWS
Next

PURNEA NEWS: तीन भाई-बहनों ने एक साथ पास की बिहार पुलिस परीक्षा, जदयू नेताओं ने पहुंचकर घर में मनाई खुशियाँ

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme