PURNIA NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के लिए हर व्यक्ति अजीज है- अरविंद साह

PURNIA NEWS/पूर्णिया, अभय कुमार सिंह:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हर व्यक्ति अजीज हैं । उक्त बातें टीकापटी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद साह ने उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेल के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी को लेकर खुशियां व्यक्त करते हुए कही । उन्होंने कहा कि इससे बडी बात और क्या हो सकती है तथा यह साबित करता है कि देष का हर व्यक्ति उनके लिए अजीज है । उन्होंने जब अपना मेल किसी वजह से खोला तो देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का मेल आया हुआ है । वे उत्सुकतावस उसे खोले तो उसमें उन्होंने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है । वे खुशी से फूले नहीं समाए तथा पीएम मोदीजी को बार-बार धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा सबका साथ, सबका विकास वास्तव में उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है । उनके मन में किसी भी व्यक्ति के लिए कोई भी भेदभाव नहीं है । लोग अपना स्वार्थ पूर्ति नहीं होने पर उनपर अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं । अगर उनमें कोई ऐसा भेदभाव होता, तो वे उन जैसे ग्रामीण व्यक्ति को क्यों मेल के माध्यम से जन्मदिन की बधाई देते । उनके संज्ञान में कोई बात आती है, तो वे किसी का भी मन छोटा नहीं करते हैं । वे नहीं जानते हैं कि उनके जन्मदिन के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को कैसे खबर लगी, परंतु इतना तो अवश्य साबित कर दिया कि उनके लिए देश का हर व्यक्ति अजीज है, वे इसके लिए उन्हें बधाई एवं धन्यवाद देते हैं ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon