PURNIA NEWS : जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जीविका समूहों को मिले 15 तालाब

PURNIA NEWS : जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार  की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के निर्देशानुसार नवसृजित सार्वजनिक जलाशयों के रखरखाव एवं प्रबंधन के लिए जीविका समूहों को निःशुल्क हस्तांतरण की समीक्षा की। डीपीएम जीविका पूर्णिया ने बताया कि जिले में कुल 23 तालाबों की पहचान की गई थी, जिनमें से 15 सार्वजनिक जलाशयों को जीविका के विभिन्न महिला समूहों को पांच वर्षों के लिए निःशुल्क आवंटित किया गया है। शेष 9 जलाशय ट्रस्ट या अन्य समूहों से संबंधित होने के कारण आवंटन के लिए उपयुक्त नहीं पाए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आवंटित जलाशयों का उपयोग केवल जीविका संपोषित सामुदायिक संगठनों द्वारा ही किया जा सकेगा। इन्हें किसी निजी संगठन या व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता। नियमों का उल्लंघन करने पर आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।

विभिन्न प्रखंडों में आवंटन की स्थिति:

  • बैसा प्रखंड: मुस्कान जीविका महिला ग्राम संगठन को अमृत सरोवर
  • रूपौली प्रखंड: चार जलाशय विभिन्न महिला समूहों को
  • जलालगढ़: तुलसी जीविका महिला ग्राम संगठन को खरहरा पोखर
  • अमौर: चमन जीविका महिला ग्राम संगठन को एक पोखर
  • भवानीपुर: दो जलाशय संता और ज्योति जीविका समूहों को
  • के नगर: भारत जीविका महिला ग्राम संगठन को दुबे चकला पोखरा
  • बड़हरा कोठी और डगरूआ: एक-एक जलाशय
  • धमदाहा: तीन जलाशय विभिन्न महिला समूहों को

जिलाधिकारी ने बताया कि इन जलाशयों का उपयोग मत्स्य पालन एवं संबंधित गतिविधियों के लिए किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जीविका दीदियों की आय में वृद्धि होगी। बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, निदेशक एनईपी, डीपीएम जीविका सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर