PURNEA NEWS : पूर्णिया में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी: ईवीएम और वीवीपैट की FLC में मॉक पोल, 110 सेट मशीनों की जांच पूरी

PURNEA NEWS : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। आज, दिनांक 19 मई 2025 को समाहरणालय परिसर स्थित वीवीपैट वेयर हाउस के एफएलसी हॉल में ईवीएम (BU+CU) और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) के दौरान मॉक पोल का कार्य किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अधीक्षण एवं नियंत्रण में चल रहे इस कार्य में विभागीय प्रावधानों के अनुसार 5% एफएलसी ओके मशीनों (एफएलसी ओके सीयू के आधार पर) में मॉक पोल संपन्न किया जाना है। आज कुल 110 सेट मशीनों (BU+CU+VVPAT) में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मॉक पोल किया गया। शेष मशीनों में मॉक पोल का कार्य कल जारी रहेगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रथम स्तरीय जांच हेतु निर्धारित तिथि 02 मई 2025 से 21 मई 2025 तक है। इस कार्य को संपादित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त 14 सदस्यीय अभियंताओं की टीम पूर्णिया में कार्यरत है।

पूर्णिया जिले के अंतर्गत कुल 4870 बीयू, 3699 सीयू एवं 4068 वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच की जानी है। एफएलसी के दौरान जो मशीनें एफएलसी ओके पाई जाती हैं, उनका उपयोग निर्वाचन में किया जाएगा, जबकि एफएलसी रिजेक्टेड मशीनों को संबंधित विनिर्माता कंपनी को सात दिनों के भीतर वापस भेज दिया जाएगा। वर्तमान में जिले में भंडारित सभी बीयू, सीयू एवं वीवीपैट मशीनें ईसीआईएल कंपनी द्वारा विनिर्मित और एम3 मॉडल की हैं।

आज हुए मॉक पोल के दौरान एफएलसी सुपरवाइजर सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, पूर्णिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिया, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बायसी के साथ-साथ बीजेपी, आरएलजेपी, सीपीआई (एमएल), बीएसपी, आरजेडी और कांग्रेस आदि प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ईवीएम एवं एफएलसी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in/evm-vvpat का अवलोकन किया जा सकता है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon