बेटी के सेक्स रैकेट में फंसने की झूठी खबर से शिक्षिका की मौत, साइबर ठग ने दी थी सूचना

PURNEA NEWS : बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत नगर निकायों में बनने वाली सड़कों और नालों का भव्य शिलान्यास किया। इस अवसर पर पूर्णिया से विधायक श्री विजय खेमका ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विधायक विजय खेमका ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत पटना सहित पूरे प्रदेश में बड़ी और चौड़ी सड़कों का निर्माण तथा व्यापक नाला व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में वर्ष 2024-25 और 2025-26 के वित्तीय वर्षों के लिए उन्होंने कुल 80 नए सड़क-नाला निर्माण के प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए थे, जिनमें से आज 30 सड़कों और नालों का शिलान्यास संपन्न हुआ। इन सभी कार्यों का निर्माण बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (BUIDCO) द्वारा कराया जाएगा।

विधायक खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार में सड़कें एक बार फिर “जी उठी हैं”, जिससे यात्री और परिवहन के साधनों के लिए आवागमन अब पहले से कहीं अधिक सरल और सुगम हो गया है। उन्होंने दावा किया कि पूर्णिया के सभी क्षेत्रों में विकास की लहर दौड़ रही है। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक खेमका ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री सम्राट चौधरी, नगर विकास मंत्री श्री जीवेश मिश्रा और अन्य संबंधित अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर