PURNIA NEWS/पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: थाना क्षेत्र के मैनी संथाल गांव स्थित प्रधानमंत्री ग्राम सडक पर एक अनियंत्रित ट्रेक्टर ने अपने मां एवं दादी के साथ घर लौट रही छः वर्षीया बच्ची को रौंद डाला, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई । इससे एकओर जहां स्वजनों में चित्कार मच गया है, वहीं ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर लेकर फरार हो गया है । पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है । मृतका बच्ची सुहानी कुमारी उम्र 6 वर्ष पिता बिरंची मंडल डुब्बाटोला गांव की थी तथा तीन बहनों एवं एक भाई में सबसे छोटी थी। इस संबंध में स्वजनों ने विलाप करते हुए बताया कि मां सुनीता देवी एवं दादी के साथ सुहानी शादीघर गई थी । वेलोग वहां से पैदल ही अपने गांव डुब्बाटोला लौट रही थीं । वेलोग जैसे ही मैंनी संथालटोला पहुंचीं कि एक अनियंत्रित ट्रेक्टर सुहानी कुमारी को रांैदता हुआ निकल गया । तत्काल स्वजनों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इधर मां एवं दादी के सामने ही बच्ची को मौत के मुंह में समाते देख, दोनों मां एवं दादी की हालत गंभीर बनी हुई है । दोनों बार-बार बेहोश हो रही थीं । बस सुहानी का ही नाम लेकर लगातार रोती चली जा रही थीं । उनकी रूलाई से सभी के आंखों में आंसू थे ।
PURNIA NEWS : अनियंत्रित ट्रेक्टर ने मां-दादी के सामने छः वर्षीया बच्ची को रौंदा, मचा चित्कार

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


