PURNEA NEWS: उदय सिंह को जन सुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कोसी-सीमांचल में खुशी की लहर, विभिन्न वर्गों ने दी शुभकामनाएं

PURNEA NEWS : पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कोसी-सीमांचल सहित पूरे बिहार में हर्ष की लहर दौड़ गई है। जन सुराज की 150 सदस्यीय कोर कमिटी द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए इस निर्णय का व्यापक स्वागत हुआ है। बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ के वरिष्ठ सदस्य और राष्ट्रीय लोजपा के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उदय सिंह की ईमानदार, बेदाग और जनप्रिय छवि संगठन को नई दिशा देगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में बदलाव की लहर अब तेज़ होगी, क्योंकि उदय सिंह, प्रशांत किशोर और आर.सी.पी. सिंह की तिकड़ी मिलकर जन सरोकार की राजनीति को मजबूत करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उदय सिंह सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं, जिनका मजबूत जनाधार खासकर पूर्णिया और सीमांचल में है। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव अवधेश सिंह, जिला अध्यक्ष अमित सिंह, बद्री मेहता, जग नारायण पासवान, मो. अफाक आलम, बालेश्वर मूर्मू, परमानंद महतो, प्रो. सदानंद यादव, कर्मचारी नेता सुनील सिंह, वरुण विश्वास, डॉ. मनोज, राज किशोर मिश्र और चांदनी देवी सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon