PURNIA NEWS: दो पक्षों की भीषण मारपीट, पुलिस के सामने भी नहीं थमे हमले; सात गिरफ्तार, आधा दर्जन घायल

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS रूपौली थाना क्षेत्र के बिरौली मुसहरीटोला में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच हुई भीषण मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते रहे, जिसके बाद थाना से अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें मधेपुरा के अजय यादव, धोबगिद्धा गांव के नीरज कुमार, हेमंती उर्फ मंती देवी, पूनम देवी, छूतहरू ऋषिदेव, चंद्रकिशोर ऋषिदेव एवं अखिलेश ऋषिदेव शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में सात नामजद एवं 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की तहकीकात में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *