Purnea University के पीजी छात्रों के रिजल्ट में गड़बड़ी, दोषी पदाधिकारियों और प्रोफेसरों पर कार्रवाई की मांग: अंकित झा

पूर्णिया, किशन भारद्वाज: छात्र जदयू पूर्णिया के जिला अध्यक्ष अंकित झा ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पीजी प्रथम सेमेस्टर (2024-26) के परीक्षा परिणामों में गंभीर अनियमितताओं पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि छात्रों को पहले पास किया गया, फिर कुछ विषयों में सीआईए (CIA) परीक्षा में फेल घोषित कर दिया गया। इसके बाद थ्योरी परीक्षा देने के बावजूद छात्रों को फेल कर दिया गया। आश्चर्यजनक रूप से, फिर से कुछ छात्रों को पास कर दिया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों को पहले पास फिर फेल, और पुनः पास कर फेल किया गया – जिससे छात्रों में भ्रम और मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

अंकित झा ने सवाल उठाया कि जब एक बार छात्रों को CIA परीक्षा में फेल कर दिया गया था, तो दुबारा उन्हीं छात्रों का CIA कैसे लिया गया? आखिर यह किस आधार पर हुआ? यह पूरा मामला छात्रों के साथ गंभीर मजाक प्रतीत होता है। अंकित झा ने कहा की फिलॉसफी विषय पहले इस विषय में अधिकांश छात्र फेल कर दिए गए थे, लेकिन अब पुनः जारी किए गए परिणाम में अचानक अधिकांश छात्रों को पास कर दिया गया। ऐसे में यह स्वाभाविक है कि संदेह हो कि पहले कॉपियों की जांच में गड़बड़ी की गई थी। क्या उन प्रोफेसरों पर कोई कार्रवाई हुई? क्यों अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है? इसी तरह अंग्रेजी विषय में भी पहले छात्रों को सीआइए परीक्षा में फेल कर दिया गया और बाद में उन्हीं छात्रों को सीआइए परीक्षा में पास कर दिया गया।

यह बताता है कि रिजल्ट प्रक्रिया में भारी लापरवाही और अनियमितता बरती गई है। अंकित झा ने यह भी सवाल उठाया कि एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद फिर से उसे संशोधित कर क्यों प्रकाशित किया गया? क्या यह विश्वविद्यालय की लापरवाही नहीं दर्शाता? अंकित झा ने मांग किया हैं की माननीय कुलपति महोदय से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पदाधिकारियों व प्रोफेसरों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसे दोषियों को संरक्षण दे रहे है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon