PURNEA NEWS : पप्पू यादव ने बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों को किया सम्मानित, बेटियों की शिक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण पर दिया जोर

PURNEA NEWS : पूर्णिया के लोकप्रिय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को एक भव्य सम्मान समारोह में बिहार पुलिस में चयनित 40 अभ्यर्थियों (32 लड़कियाँ और 8 लड़के) को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने इन युवाओं की कड़ी मेहनत और सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, अभ्यर्थियों को सीमित संसाधनों में प्रशिक्षण देने वाले ब्रजेश कुमार के प्रयासों की भी खुले मंच से प्रशंसा की। अपने संबोधन में पप्पू यादव ने विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आर्थिक भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने सरकार से मांग की कि लड़कियों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (PG) तक की शिक्षा पूरी तरह मुफ्त और अनिवार्य की जाए, ताकि वे रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही, उन्होंने कम उम्र में लड़कियों की शादी की प्रवृत्ति पर चिंता जताई और इसके खिलाफ कानूनी प्रावधान लागू करने की जरूरत बताई। पप्पू यादव ने सुझाव दिया कि स्नातक पास लड़कियों को निजी क्षेत्र की नौकरियों में 70% आरक्षण दिया जाए और यह आरक्षण जाति या धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि केवल योग्यता और लैंगिक समानता के आधार पर हो। उन्होंने कहा कि अगर देश को आर्थिक महाशक्ति बनना है तो महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और डिजिटल स्किल्स में प्रशिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे तकनीकी युग में बराबरी से भागीदारी कर सकें। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे जिनमें सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, प्रशिक्षक ब्रजेश कुमार, शिक्षिका सुशीला भारती, नुतन सिंह, सुमित यादव, ई. सुनील यादव, पूर्व मुखिया ललटू यादव और सामाजिक कार्यकर्ता संगम कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *