ARARIA NEWS

ARARIA NEWS: 23 मई से आनंद विहार से जोगबनी के बीच चलेंगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

ARARIA NEWS

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): ARARIA NEWS गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है. ऐसे में कई लोग हैं, जो बाहर जाकर घूमने की प्लानिंग करते हैं. कई बार ऐसा होता है कि, इस दौरान ट्रेनों में भीड़भाड़ की स्थिती हो जाती है. इसी को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के लिए आठ फेरों वाली समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है।

20 सामान्य श्रेणी की कोच के साथ यह ट्रेन चलेगी। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना में गाड़ी संख्या 04074/04073 आनंद विहार टर्मिनल जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन आनंद विहार टर्मिनल से गाड़ी संख्या 04074 शुक्रवार दिनांक 23 मई से 11 जुलाई साप्ताहिक और जोगबनी से गाड़ी संख्या 04073 रविवार दिनांक 25 मई से 13 जुलाई तक साप्ताहिक चलेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रेन में सिर्फ सामान्य श्रेणी के 20 कोच लगाए गए हैं।

वही, बताया जा रहा है की ये ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के लिए रात 23:55 में खुलेगी। वही,यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से खुलने के बाद गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ, सुल्तानपुर,जौनपुर सिटी, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। वहीं, ये ट्रेन फिर जोगबनी से रविवार के सुबह 9:30 बजे खुलेगी।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *