ARARIA NEWS

ARARIA NEWS: डीएम ने दीप प्रज्वलित कर शारदीय खरीफ महाभियान का किया शुभारंभ

ARARIA NEWS

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): ARARIA NEWS कृषि विभाग अंतर्गत आत्मा अररिया के अगुवाई में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2025 अंतर्गत जिला स्तरीय कर्मशाला -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को टाउन हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घघाटन अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ARARIA NEWS

इस क्रम में जिला पदाधिकारी अररिया के द्वारा जिला अंतर्गत कृषि विभाग के पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कई जरूरी निर्देश दिये। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र अररिया, जिला पशुपालन पदाधिकारी अररिया, अग्रणी बैंक प्रबंधक अररिया, कृषि एवं संबद्ध विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी कृषि कर्मी उपस्थित थे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *