PURNEA NEWS : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में गुंजा स्थानीय प्रत्याशी देने की मांग

PURNEA NEWS,विमल किशोर : अमौर -भारतीय जनता पार्टी अमौर उत्तर मंडल कार्यसमिति की बैठक खरहिया पंचायत के इस्लामपुर दुर्गा मंदिर में आयोजित की गई ।बैठक व्यवस्था उत्तरी मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार विश्वास ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार मेहता, जिला कोर कमेटी सदस्य उमेश कुमार राय एवं युवा नेता जय कुमार भगत उपस्थित हुए। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि एवं फूलमाला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार मेहता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तरी मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें बुथ स्तर पर संगठन की मजबूती एवं बुथ स्तर पर 10 कार्यकर्ता की कमिटी बनाई गई। जो प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा आम लोगों के बीच चलाई जा रहे योजनाओं की जानकारी आम लोगों को देंगे। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में अमर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार देने की मांग की। जिसे विधानसभा प्रभारी द्वारा प्रदेश नेतृत्व को सूचना देने की बात पर कार्यकर्ता सहमत हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रत्येक बार वे लोग भाजपा समर्थित प्रत्याशी को वोट करते हैं ।लेकिन वह हर बार वे उपेक्षा के शिकार होते हैं। इसलिए इस बार वे लोग चाहते हैं कि यहां से भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़े। जिसका उपस्थित पदाधिकारी ने भी समर्थन किया। बैठक में विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार मेहता मंडल, अध्यक्ष उमेश कुमार विश्वास, युवा नेता जयकुमार भगत, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी देवी ,बुलबुल देवी, महामंत्री नीलकंठ दास, शक्ति केंद्र प्रभारी सुंदर लाल दास, कृत्यानंद विश्वास, विनोद विश्वास, निर्मल विश्वास, रामभरोस हरिजन ,संतोष कुमार विश्वास देवेंद्र विश्वास, धीरेंद्र प्रसाद साह, दीपक कुमार विश्वास आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon