PURNIA NEWS : अपहरण के फरार आरोपी के घर पुलिस चिपकाया इश्तेहार

PURNIA NEWS/आनंद यादुका : भवानीपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के फरार आरोपी के घर रविवार को इश्तेहार चिपकाने का काम किया है । भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बभचक्का निवासी रिजवान आलम के पुत्र मो० रब्बान ने बर्ष 2024 में दूसरे समुदाय की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था । जिसको लेकर अपहृत लड़की के पिता ने भवानीपुर थाना में कांड संख्यां 246/40 दर्ज कराया था । थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद से ही रब्बान फरार बना हुआ है । उन्होंने बताया कि रब्बान की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी किये जाने के बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर फरार बना हुआ है । थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी रब्बान के बिरुद्ध न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाने का काम किया गया है । उन्होंने कहा कि अगर अब भी आरोपी ने आत्मसमर्पण नहीं किया तो बहुत जल्द उसके घर की विधिवत कुर्की जप्ती किया जायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon