PURNEA NEWS/विमल किशोर ; बायसी -जन सुराज पार्टी के प्रखंड इकाई की बैठक बायसी पूरब चौक स्थित शाहनवाज आलम के भारत पेट्रोल पंप में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन जिला अध्यक्ष बीसी मो सफीक आलम रब्बानी ने किया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम इंजीनियर महफूज आलम मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम प्रखंड संगठन इकाई की घोषणा किया गया। जिन में प्रखंड अध्यक्ष पद पर मोहम्मद शब्बीर आलम, संगठन महासचिव पद पर कृष्णानंद यादव युवा अध्यक्ष पद पर पवन कुमार एवं मुख्य प्रवक्ता पद पर हेमंत यादव उर्फ हजारी यादव सहित अन्य पदों पर चयन किया गया जिस माला पहनकर एवं गमछा पहनकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सफीक आलम रब्बानी ने उपस्थित पदाधिकारी को आगामी 26 फरवरी 2025 को पटना प्रशांत किशोर जी के साथ संवाद करने हेतु जाने का आह्वान किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम,इंजीनियर महफूज आलम, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष कुमार प्रखंड प्रभारी अरविंद काजी मोइ्ज्जम, मौलाना महमुद पूरणागंज पंचायत, कृष्ण कुमार पासवान, दिलीप यादव सहित अन्य शामिल थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *