SAHARSA NEWS : जिले के प्रखंड क्षेत्र में चलाए गए आगलगी की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : अनुमंडल अग्निशमन क्षेत्र सहरसा के अंतर्गत पड़ने वाले कई प्रखंड क्षेत्र में जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के आग लगने की घटना पर काबू पाने के उपाय बताए गए। जिला अग्निशमन पदाधिकारी कन्हाई यादव ने बताया कि अग्निशमन राकेश कुमार सिंह, राजेश रंजन, शरदेंदु कुमार, अभिषेक कुशवाहा, बिट्टू कुमार, नागमणि कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, रोशन कुमार के द्वारा अलग-अलग प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें कहरा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत दिवारी गांव, के वार्ड नंबर – 4, 5, 6 और बटराहा मोहल्ला वार्ड नंबर – 35 में जागरूकता अभियान चलाया गया। वही सत्तर कटैया प्रखंड और सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के वार्ड नंबर – 4 गढ़िया, वार्ड नंबर – नादो, वार्ड नंबर – 3 थाना सौर बाजार, वार्ड नंबर – 3, थनबाद वार्ड नंबर – 2, थाना जलई चौक वार्ड नंबर – 3, पंचायत वार्ड नंबर – 6 पंचायत वासिमपुर और नवहट्टा पंचायत में ग्रामीणों के बीच मॉक ड्रिल आयोजित हुई। साथ ही अलग-अलग आग से बचाव और सुरक्षा के उपाय भी बताए गए। उन्होंने आगे बताया कि उक्त स्थलों पर बैठक के माध्यम से आग से सुरक्षा और बचाव की जानकारी दी गई थी। जिसमें गैस सिलेंडर से लगी आग, बिजली से लगी आग, गांव में झुग्गी झोपड़ी में लगी आग, बीड़ी सिगरेट से लगी आग पर क्या करें और क्या ना करें। के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई थी। पंपलेट भी बांटे गए थे। ग्रामीणों ने जानकारी के बाद धन्यवाद कहा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon