SAHARSA NEWS : रंगदारी नही देने पर बदमाशों ने घर पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां,चार नामजद सहित पन्द्र अज्ञात पर एफआईआर दर्ज

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : अनुममंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भट्ठा टोला के वार्ड संख्या 15 में शनिवार दोपहर बाद रंगदारी नही देने पर बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोगों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया। लोग डर से इधर उधर भागने लगे। हालांकि इस गोलीबारी की घटना में किसी भी प्रकार की हताहत होने की सूचना नही मिली है। इधर घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी थाना क्षेत्र के भट्ठा टोला के वार्ड संख्या 15 के निवासी मो. शोएव की पुत्री मुस्तरी खातून ने बख्तियापुर थाना में लिखित आवेदन देकर चार नामजद व पंद्रह अज्ञात बदमाशों पर रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए बख्तियापुर थाना में केस दर्ज करवाया है। आवेदन में पीड़िता ने कही है कि बदमाशों द्वारा पूर्व से ही रंगदारी देने की बात कही जा रही थी। लेकिन वह हमेशा इस बात का विरोध कर देती थी। उन्होंने कही है कि शनिवार दोपहर बाद करीब दस बाइक पर सवार होकर करीब एक दर्जन से अधिक बदमाश अचानक उसके घर पर आ धमका और पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग करने लगा। जिसका उसने विरोध की तो इतने में बदमाशों ने द्वारा गाली गलौज करते हुए हथियार निकाल कर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने किसी तरह घर मे घुसकर अपनी जान बचाई। इस दौरान शोरशराबा होने के बाद आसपास के लोगों को जुटता देख सभी बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि बदमाशों ने उसके घर मे घुसकर बक्सा का ताला तोड़कर पच्चीस हजार रुपए नगद, चांदी का जेवरात व अन्य सामान भी लूट लिया। इस संबंध में बख्तियापुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिये गए आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया और आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बख्तियापुर थाना क्षेत्र के भट्ठा टोला में शनिवार दोपहर बाद हुई गोलीबारी की घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जाता है कि आरोपित और पीड़िता के पुत्र मो. आशिफ दोनों की संलिप्तता कोरेक्स के कारोबारी में है। कोरेक्स के ही लेनदेन को लेकर आरोपित और उसके बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपित बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर गोलीबारी के घटना को अंजाम दिया था। इस बात की जानकारी देते हुए सर्किल इंस्पेक्टर मो. सुजाद्दीन ने बताया कि मो.आशिफ पूर्व में कोरेक्स का कारोबार करता था और आरोपित द्वारा फिर से उसे कोरेक्स बेचने का दवाब दिया जा रहा था। जब वह कोरेक्स बेचने से मना किया तो आरोपितों ने उसके घर पर गोली चला दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *