PURNEA NEWS : अमौर में धूमधाम से मनाया गया वट सावित्री व्रत, सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य की कामना

PURNEA NEWS,विमल किशोर : अमौर -अखंड सुहाग का पर्व वट सावित्री प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है. महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए वट सावित्री का व्रत करती हैं .महिलाएं सुबह तरह-तरह के विभिन्न पकवानों के साथ नए फल लीची आम केला सेब अंगूर अनार के साथ कच्चे बांस से बने पंखा को लेकर तरह-तरह के श्रृंगार कर वटवृक्ष के नीचे महिलायें अपने पति के सुहाग की रक्षा के लिए पूजा अर्चना करती हैं. पूजा अर्चना के दौरान कलेवा से वट वृक्ष की परिक्रमा कर उपवास रहकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं.किंवदंती है कि ज्येष्ठ माह के अमावस्या के दिन सावित्री ने यमराज से आशीर्वाद में अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लाई थी.तभी से इस व्रत को पति की लंबी आयु के लिए करने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *