PURNEA NEWS : बुजुर्ग महिला के पैर पर चढ़ा ट्रैक्टर, बुरी तरह जख्मी

PURNEA NEWS, अभय कुमार सिंह:  थाना क्षेत्र के रुपौली मोहनपुर सड़क मार्ग पर ग्वालपाड़ा गांव में सोमवार की शाम एक सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, जिससे उसका दाहिना पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया है। उसे तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर, बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है।इस संबंध में शिक्षाविद जयशंकर कुमार, विनोद मंडल, दिनेश राम, गिरधारी राम, डबलू पासवान आदि ने बताया कि ग्वालपाड़ा गांव के वकील सिंह की पुत्री उर्मिला देवी अपनी ससुराल भवानीपुर के बभन चक्का से ऑटो से अपने मायके ग्वालपाड़ा आ रही थी। वह ऑटो से उतरकर अपने घर के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी रुपौली की दिशा से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।जिससे उसका दाहिना पैर बुरी तरह कुचल गया तथा उसका घुटना से नीचे का भाग पैर से अलग हो गया है। तत्काल ग्रामीणों ने उसे रेफर अस्पताल पहुंचाया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया है। इधर पुलिस ने सरकारी खदान लदे ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon